खेल

IND vs AUS: श्रेयस अय्यर की चोट ने बढ़ाई भारतीय टीम की परेशानी, ODI सीरीज के लिए जल्द हो सकता है टीम का ऐलान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली । भारतीय टीम इस वक्त एशिया कप खेल रही है, जहां टीम ने सुपर-4 स्टेज में श्रीलंका को 41 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट कुछ ही दिनों में स्क्वॉड का एलान करने वाला है। लेकिन इस वक्त टीम की सबसे बड़ी परेशानी मध्यक्रम बैटर श्रेयस अय्यर की चोट बनी हुई है।

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सुपर-4 मैच में श्रेयस अय्यर अचानक चोटिल होने के चलते मैच नहीं खेल सके। मैच से पहले उनकी पीठ में दर्द हुआ और इस वजह से केएल राहुल की टीम में एंट्री हुई और उन्होंने शानदार वापसी कर हर किसी को प्रभावित किया।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर फिट रहेंगे या नहीं ये फिलहाल नहीं पता चल सका है। बांग्लादेश के खिलाफ 15 सितंबर को खेले जाने मैच और एशिया कप 2023 के फाइनल मैच के लिए श्रेयस अगर फिट नहीं होते है तो उनका ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में भी खेलना मुश्किल होगा।

बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज 22 सितंबर से होना है। ऐसे में अजीत आगरकर के अध्यक्षता वाली चयन समिति के लिए ये फैसला लेना काफी मुश्किल होगा कि अय्यर को मौका दिया जाए या नहीं।

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच में श्रेयस अय्यर पीठ की दर्द के चलते मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह टीम में केएल राहुल ने धमाकेदार वापसी की। राहुल ने मैच में शतकीय पारी खेली थी।

बता दें कि 14 सितंबर यानी आज बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन के दौरान अय्यर नजर आए। उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया, लेकिन उनकी लगातार चोटों ने टीम की मुश्किलें बढ़ा रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button