खेल

IPL 2022: इरफान पठान ने किया एक्सप्लेन, कोहली की जगह अब कौन होगा RCB का अगला कप्तान?

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए नए कप्तान की तलाश करना सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि विराट कोहली आईपीएल 2021 के बाद इस टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। इस बीच, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि आरसीबी उन तीन खिलाड़ियों में से किसी को भी कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौपेंगी, जिन्हें उन्होंने 15वें सीजन के लिए रिटेन किया है। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाजी को आईपीएल नीलामी में से ही नए कप्तान की तलाश करनी होगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन लंच के दौरान आईपीएल 2022 के लिए आरसीबी के संभावितों के बारे में बाते करते हुए इरफान ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करना चाहिए, जो पिछले सीजन में उनके टॉप स्कोरर थे। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि मैक्सवेल को टीम का कप्तान नहीं बनाना चाहिए।

इरफान पठान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि नीलामी से ही कोई होगा, जिन्हें आरसीबी की कप्तानी मिल सकती है क्योंकि जो भी चार खिलाड़ी मेरे दिमाग में हैं, विराट जाहिर तौर पर कप्तान नहीं बनने जा रहे हैं, जैसा कि उन्होंने घोषणा की है। ग्लेन मैक्सवेल हैं, लेकिन आप उन्हें कप्तानी नहीं देना चाहते क्योंकि वह अपनी तरह का एक फ्री क्रिकेटर हैं और उसे इस तरह की जिम्मेदारी नहीं देना चाहते हैं। आप चाहते हैं कि वह खुलकर खेलें।’

पूर्व ऑलराउंडर को लगता है कि आरसीबी को युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिटेन करना चाहिए। पठान ने कहा, ‘चहल वे तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्हें चहल रिटेन कर सकती है। चौथा प्लेयर के रूप में मैं सिराज के साथ जाऊंगा। आपको कप्तान तो मिल सकता है लेकिन आप इसे नीलामी में पा सकते हैं। उन्हें उस हिस्से पर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।’

इरफान ने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को रिटेन नहीं किया है, जिन्होंने पिछले सीजन में सबसे ज्यादा 32 विकेट लेने के साथ साथ पर्पल कैप हासिल किया था। हालांकि उन्होंने बताया कि सिराज एक ‘मोर कम्पलीट पैकेज’ है और यह ‘लॉन्ग टर्म ऑप्शन’ है। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘बहुत से लोग हर्षल पटेल के बारे में सोच रहे होंगे। वह पर्पल कैप विजेता थे। लेकिन जब आप मोहम्मद सिराज के ‘कम्पलीट पैकेज’ को देखते हैं, जो नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं और अच्छा यॉर्कर कर सकते हैं, तो उन्हें भी गति मिली है। हो सकता है कि आप लंबे समय तक का विकल्प देख रहे हों। मुझे निश्चित रूप से लगता है कि यह सिराज है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button