Janmashtami 2023: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर घर में लाएं इस धातु के लड्डू गोपाल की मू्र्ति

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
Janmashtami 2023: हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विषेश महत्व है। यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। वर्ष 2023 में कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। आइए जानते हैं कि जन्मोत्सव के दिन घर में लड्डू गोपाल की किस धातु की मूर्ति लाना शुभ होता है।
कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अष्टमी तिथि के दिन रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि के समय भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान श्री कृष्ण का जन्म माता देवकी के गर्भ से हुआ था। इसलिए पूरे भारतवर्ष में यह त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। मथुरा, वृंदावन के भगवान कृष्ण के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाने हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है।
वहीं, कई जगहों पर दही हांडी का भी आयोजन किया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा करने से और व्रत का पालन करने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
ये मूर्तियां हैं शुभ
इस जन्माष्टमी अगर आप घर में लड्डू गोपाल लाने का विचार बना रहे हैं तो इसके लिए तो इसके लिए सोने, चांदी, पीतल या कांसे की लड्डू गोपाल की मूर्ति घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
कौन-सी है सबसे उत्तम मूर्ति
अष्टधातु से बनी लड्डू गोपाल की मूर्ति को सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में आप जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर लड्डू गोपाल की अष्टधातु से बनी मूर्ति घर में ला सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस मूर्ति को घर में रखने से रोग, दोष का नाश होता है। साथ ही यह भी माना गया है कि अष्टधातु की मूर्ति में साक्षात श्री कृष्ण का वास होता है।




