Janmashtami Special: कान्हा के लिए बनाएं स्वादिष्ट मक्खन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
जन्माष्टमी का पर्व इस साल 30 अगस्त को सेलिब्रेट किया जा रहा है। कृष्ण भक्त इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के साथ व्रत भी रखते हैं और रात 12 बजे भोग लगाते हैं। कान्हा को मक्खन अति प्रिय है इसलिए ज्यादातर भक्त उनके लिए मक्खन ही लाते हैं। मगर, आप बाजार से मिलावटी मक्खन लाने की बजाए घर पर ही इसे तैयार कर सकते हैं। चलिए आप हम आपको बताते हैं घर पर ही कुछ मिनटों में मक्खन बनाने की तरीका…
सामग्री:
मलाई या क्रीम – जरूरत अनुसार
मिश्री – गार्निश के लिए
सुखे मेवे – गार्निश के लिए
सफेद मक्खन बनाने का तरीका
1. सबसे पहले एक बर्तन में दूध की मलाई यानी क्रीम को इकट्ठी करते जाएं।
2. मलाई को फ्रीजर में स्टोर करके रखें।
3. जब भी आपको मक्खन बनाना हो मलाई को फ्रिजर से निकालकर रुम टेम्प्रेचर पर रखें।
4. मलाई को फूड प्रोसेसर में डालकर तब तक मिक्स करें, जब तक वो अलग ना हो जाए। आप चाहे तो मक्खन को लकड़ी के मदानी में भी रिड़क कर सकते हैं।
5. कुछ देर ऐसा करने के बाद आपका माखन भोग के लिए तैयार हो जाएगा।
6. आप इसमें मिश्री, सुखे मेवे या चीनी डालकर श्रीकृष्ण को भोग लगा सकते हैं।
मक्खन बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान…
1. मक्खन को हमेशा चम्मच या हाथ से बर्तन में डालें।
2. ध्यान रखें मक्खन रिड़कते या मिक्स करते समय छाछ अच्छी तरह से निचुड़ जाए।
3. बर्फ के ठंडे पानी में ही मक्खन निकालकर रखें।
4. थोड़ी देर बाद हाथों से लड्डू बनाकर मक्खन से पानी निचोड़ दें।
5. मक्खन कुछ दिनों तक फ्रिजर में स्टोर करें, ताकि वह ताजा रहे।
posted by – दीपिका पाठक




