JEE Advanced 2021: अब जेईई एडवांस परीक्षा भी हो सकती है स्थगित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
JEE Advanced 2021: कोरोना महामारी को देखते हुए जेईई मेन अप्रैल सेशन और जेईई मेन मई सेशन की पीरक्षा स्थगित कर दी गई है। ऐसे में ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2021 की परीक्षा की डेट भी कुछ आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। JEE (Main) अप्रैल और मई सेशन की परीक्षाएं स्थगित होने के बाद से अब उम्मीद लगाई जा रही हैं कि ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2021 भी आगे के लिए टाली जाएगी। आपको बता दें कि यह परीक्षा 3 जुलाई को होनी है। ऐसे में जेईई मेन मई और जेईई मेन अप्रैल परीक्षाएं पहली होंगी उसी के बाद जेईई मेन एडवांस परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभी तक जेईई मेन मई और अफ्रैल सेशन की तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा 3 जुलाई को पूरे देशभर में आयोजित होने को प्रस्तावित है। हालांकि अभी इस परीक्षा के लिए 1 महीने का वक्त है। लेकिन जिस तरह से जेईई मेन की परीक्षा स्थगित हुई उससे जेईई एडवांस के स्थगित होने के भी आसार बढ़ गए हैं।




