शिक्षा

JMI Admission 2024: यूजी और पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, इन तिथियों का रखें ध्यान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने यूजी और पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। JMI से ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://jmi.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को आवेदन करने के लिए 30 मार्च, 2024 तक का समय दिया गया है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। JMI ने यह भी कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 सत्र में पीएचडी प्रोगाम के लिए प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम अलग से घोषित किया जाएगा।

JMI Admission 2024: इन तिथियों का रखें ध्यान

यूजी और पीजी प्रोगाम के लिए ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस जारी होने की तारीख- 20 फरवरी, 2024

यूजी और पीजी प्रोगाम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी की तारीख- 30 मार्च 2024 तक

यूजी और पीजी प्रोगाम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन विंडो ओपन होने की तारीख- 4 अप्रैल, 2024

यूजी और पीजी प्रोगाम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन विंडो की आखिरी तारीख- 10 अप्रैल, 2024

यूजी और पीजी प्रोगाम के लिए आयोजित होने वाले एंट्रेंस एग्जाम- 15 अप्रैल, 2024

यूजी और पीजी प्रोगाम के लिए प्रवेश परीक्षा की शुरूआत- 25 अप्रैल, 2024

जारी सूचना के अनुसार, एक स्टूडेंट्स को प्रत्येक प्रोगाम के लिए केवल एक फॉर्म जमा करने की अनुमति है। विश्वविद्यालय ने कहा कि एक ही पाठ्यक्रम के लिए कई बार फॉर्म जमा करने पर अस्वीकृति हो सकती है। बता दें कि प्रवेश परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार या प्रवेश के लिए नहीं चुना जाएगा। बताा दें कि अधिकांश यूजी और पीजी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी सीयूईटी, जेईई और अन्य नेशनल लेवल के अंकों पर विचार करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button