LIC ADO Final Result 2023: एलआईसी एडीओ फाइनल रिजल्ट का हुआ एलान, ऐसे करें चेक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
LIC ADO Final Result 2023 OUT: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित हुई फाइनल परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। एलआईसी ने नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर किया गया है। इस परीक्षा के लिए नतीजों की राह देख रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर करियर सेक्शन लिंक पर क्लिक करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। एलआईसी एडीओ भर्ती परीक्षा के परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट स्टेप्स को फाॅलो करके भी जांच सकते हैं।
How to Download LIC ADO Final Result 2023: एलआईसी एडीओ भर्ती परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवारों को करियर” टैब पर जाएं। इसके बाद, ‘Apprentice Development Officer 22-23’ की भर्ती 22-23’ लिंक खोजें। अब ‘अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर साक्षात्कार परिणाम 2023’ लिंक पर क्लिक करें। अब पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद, विवरण जमा करें और एलआईसी एडीओ चरण 3 मेरिट सूची 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें। अब आप भविष्य में उपयोग के लिए एलआईसी एडीओ परिणाम 2023 का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
LIC ADO Final Result 2023 OUT: 9394 पदों पर होनी है नियुक्तियां
एलआईसी एडीओ भर्ती परीक्षा का फाइनल रिणाम अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर की 9394 रिक्तियों के लिए जारी किया गया है। वहीं, इस परीक्षा का परिणाम लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर घोषित किया गया है। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। LIC जल्द ही कट ऑफ के साथ एलआईसी एडीओ फाइनल स्कोर कार्ड 2023 जारी करेगा। स्कोरकार्ड 2023 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने अंकों की जांच कर सकेंगे। नतीजों से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर जांच करनी चाहिए।




