फैशन-सौंदर्य

Lohri पार्टी पर पंजाबी मुटियार वाला लुक पाने के लिए लड़कियां ट्राई करें Paranda Hairstyle

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लोहड़ी 2022 :इस दिन लड़कियां पंजाबी मुटियार बनकर तैयार होती है और पर्व को टेडिशनल तरीके से सेलिब्रेट करती हैं लेकिन परांदे के बिना पंजाबी मुटियार वाला लुक अधूरा माना जाएगा। लंबी या छोटी चोटी के साथ लगा परांदा ना सिर्फ हेयरस्टाइल की ग्रेस बढ़ा देता है बल्कि इससे ट्रैडिशनल लुक भी मिलती हैं। हालांकि आजकल लड़कियां हर चीज के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। आपने पंजाबी सूट के साथ परांदा लगाकर पंजाबी मुटियार को गिद्दा डालते तो कई बार देखा होंगा लेकिन मॉर्डन गर्ल्स जींस, स्कर्ट या शॉर्ट के साथ भी परांदा लगाना पसंद करती हैं।

दुल्हन के लिए भी बेस्ट

यही नहीं, आजकल की मॉर्डन ब्राइड्स भी परांदे के साथ एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं है। दुल्हनें भी आजकल अपने हेयरस्टाइल की ग्रेस को बढ़ाने के लिए परांदा लगाना पसंद करती हैं।

फ्यूजन जमाने का परांदी चोटी वाला हेयरस्टाइल अब मॉर्डन लड़कियों का पसंदीदा बन गया है। चलिए आज हम आपको परांदे के कुछ डिजाइन्स दिखाते हैं, जिनसे आइडिया लेकर आप भी सिर्फ फेस्टिवल ही नहीं बल्कि वेडिंग सीजन में भी खूबसूरत दिख सकती हैं।

लोहड़ी, मकर सक्रांति या बसंत पर पंजाबी मुटियार-सा लुक चाहिए तो आप इस तरह के परांदे वियर कर सकती हैं।

अगर आप बहन या फ्रेंड की शादी में परांदा पहनना चाहती हैं तो इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

मॉर्डन ब्राइड्स ट्रैडिशनल लुक के लिए इस तरह के हैवी परांदे वियर कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button