कैरियर

MPPEB Patwari 2023: एमपी पटवारी भर्ती का रिजल्ट हुआ घोषित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

MPPEB Patwari Result 2023 OUT: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की ओर से एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर घोषित किया गया है जहां से आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर एवं दिया गया कोड दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।

MP Patwari Result 2023: कैसे चेक करे नतीजे

एमपी पटवारी भर्ती 2023 रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना है। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चुनाव करना है। अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती रिजल्ट से संबंधित लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। नए पेज पर आपको रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना है और दिया गया टीएसी कोड हल करके सर्च बटन पर क्लिक करना है। अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

MPPEB Patwari Result 2023: उम्मीदवार भर्ती रिजल्ट की ऐसे करें पहचान

रिजल्ट में अगर क्वालिफाइड लिखा होगा तो इसका मतलब आप इस भर्ती में 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं लेकिन आप भर्ती में चयनित नहीं हुए हैं। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के रिजल्ट में मेरिट लिखा है वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। इसके अतिरिक्त भी अगर उम्मीदवारों के रिजल्ट में वेटिंग लिस्ट लिखा है इसका मतलब है कि ऐसे उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में जगह दी गयी है। जिन उम्मीदवारों निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लिए हैं उनको इंटरव्यू प्रॉसेस के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button