आजमगढ़

NCORD स्वापक नियंत्रण सम्बन्धी बैठक आयोजित की गयी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़ : जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में NCORD स्वापक नियंत्रण सम्बन्धी बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समाज में बढ़ रही नशाखोरी की प्रवृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होने ड्रग निरीक्षक को मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण कर नारकोटिक्स दवाओं की गहन जॉच पड़ताल तथा डाक्टर व रोगी की प्रमाणिकता सत्यापित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बी0एस0ए0 को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से गंॉंव तथा अन्य स्थलों पर जन जागरूकता अभियान द्वारा लोगों को नशा के विरूद्ध जागरूक किया जाय तथा प्रहरी क्लबों की स्थापना एवं इन क्लबों के माध्यम से नशा विरोधी कार्यक्रमों को भी आयोजित किया जाय।

जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भांग की दुकानों पर नियमित जॉच कर यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ की बिक्री न हो तथा शराब की दुकानों पर 21 वर्ष से कम आयु के लोगों को शराब न बेची जाय। उन्होने उप मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में स्थित नशा मुक्त पुर्नवास केन्द्र के काउन्सलर के माध्यम से नशीले पदार्थों के स्रोत एवं प्रकार का पता लगायें, जिससे नशाखोरी पर अंकुश लगाया जा सकें।

आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री समीर, जिला आबकारी अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, औषधि निरीक्षक तथा इन्टेलीजेन्स ब्यूरों विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button