कैरियर

RBSE 12th Result: आज जारी होंगे 9.5 लाख विद्यार्थियों का परिणाम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने की तारीख जारी कर दी है। आरबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम 24 जुलाई, 2021 को घोषित किया जाएगा। सभी धाराओं- कला (आर्ट्स), वाणिज्य (कॉमर्स) और विज्ञान (साइंस) के लिए कक्षा 12वीं का परिणाम शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे अपना परिणाम आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

9.5 लाख विद्यार्थी कर रहे हैं इंतजार

शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए करीब 9.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। रिजल्ट वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है।

शिक्षा मंत्री शाम 4 बजे जारी करेंगे परिणाम

परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शाम 4 बजे करेंगे। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में एक ट्वीट शेयर किया है। ट्वीट में लिखा गया है कि दिनांक 24 जुलाई 2021 को शाम 4 बजे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा कक्षा 12वीं विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम का परिणाम जारी करेंगे। इस दौरान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जरोली भी मौजूद रहेंगे।

कोरोना की वजह से स्थगित हुई थी बोर्ड परीक्षा

बता दें कि इस साल राज्य सरकार ने सभी धाराओं के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। जिसके बाद अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किया गया था। मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, कक्षा 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन उनके कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसका 45 फीसदी वेटेज और कक्षा 11वीं के अंकों का 20 फीसदी वेटेज लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button