खेल

T20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए बांग्लादेश ने की अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, रुबेल हुसैन OUT

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। गुरुवार को बांग्लादेश ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया, जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को जगह नहीं मिली है। रुबेल को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी होम टी20 इंटरनेशनल सीरीज में रुबेल टीम का हिस्सा हैं, लेकिन फिर भी उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह नहीं दी गई। 31 वर्षीय रुबेल ने बांग्लादेश की ओर से कुल 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

इस साल अप्रैल में न्यूजीलैंड में उन्होंने इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच खेला था। महमूदुल्लाह को टीम की कमान सौंपी गई है। बांग्लादेश ने हाल में होम सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमों को इस फॉर्मेट में हराया है। सौम्य सरकार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी फॉर्म में नहीं दिखे थे, लेकिन इसके बावजूद टीम में बने हुए हैं। तमीम इकबाल ने इस इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया था, ऐसे में सौम्य अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश स्क्वॉड

महमूदुल्लाह (कप्तान), शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, सौम्य सरकार, लिटन कुमार दास, अफीफ हुसैन, मोहम्मद नैम, नुरुल हसन सोहन, शमीम हुसैन, मुस्तफिजुर रहीम, तस्किन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरिफुल इस्लाम, मेहदी हसन, नसुम अहमद।

रिजर्वः अमीनुल इस्लाम, रुबेल हुसैन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button