UP पंचायत चुनाव : PM के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को करारा झटका

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देर रात पंचायत चुनाव का परिणाम जारी हुआ. हालांकि, प्रशासन ने किस पार्टी के कौन सा उम्मीदवार जीता उसके मुताबिक लिस्ट जारी नहीं की लेकिन पंचायत चुनाव में पार्टियों ने अपने समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. उनकी लिस्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है. समाजवादी पार्टी 16 सीट जीतने का दावा कर रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी कुल पंचायत चुनाव के 40 सीटों में सिर्फ 8 पर सिमट कर रह गई. बहुजन समाज पार्टी 5 सीटों पर, कांग्रेस दो, अपना दल दो, सुभासपा दो और निर्दलीय चार प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है. हालांकि, कांग्रेस निर्दलीय प्रत्याशियों में एक दो अपने प्रत्याशियों को अपने लिस्ट में शामिल कर रही है.
समाजवादी पार्टी के जीते प्रत्याशी :-
– सरिता यादव, पत्नी गगन यादव-काशी विद्यापीठ ब्लॉक सेक्टर-2
– चंदा यादव पत्नी राजेश यादव नत्थू काशी विद्यापीठ ब्लॉक सेक्टर-4
– ललित यादव पुत्र नागा यादव-आराजीलाइन ब्लॉक सेक्टर-5
– दर्शन यादव भतीजा नागा यादव- आराजीलाइन ब्लॉक सेक्टर-6
– रेनू यादव पत्नी दिनेश यादव- आराजीलाइन ब्लॉक सेक्टर-2
– पद्मा सिंह- सेवापुरी ब्लॉक सेक्टर-4
– प्रमिला यादव पत्नी शंभू यादव-हरहुआ ब्लॉक सेक्टर-1
– मूलचंद यादव- हरहुआ ब्लॉक सेक्टर-2
– बबिता सोनकर पत्नी कैलाश सोनकर विधायक अजगरा चोलापुर ब्लॉक सेक्टर -3
– सिकंदर मिश्र-पिंडरा ब्लॉक सेक्टर-1
– रामधारी यादव- चिरईगांव ब्लॉक सेक्टर-3
– कैलाश सोनकर-चिरईगांव ब्लॉक सेक्टर-1
– सुशीला सोनकर-चिरईगांव ब्लॉक सेक्टर-4( वोटिंग के दिन हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई दोबारा चुनाव होगा)
– शैलेंद्र यादव-बड़ागांव ब्लॉक सेक्टर- 4 से
– राधिका यादव माताजी धर्मेंद्र यादव चोलापुर सेक्टर 1
– कंचन देवी पत्नी शरद यादव ब्लॉक पेंड्रा पिंडरा सेक्टर 5
भाजपा से जीते प्रत्याशी :-
– अंजनी नंदन पांडेय-चोलापुर ब्लॉक सेक्टर-2
– राजेश सिंह-चोलापुर ब्लॉक सेक्टर-4
– सरोजा देवी-चोलापुर ब्लॉक सेक्टर-5
– अमित सोनकर-हरहुआ ब्लॉक सेक्टर-4
– इंदू सिंह पत्नी सुजीत सिंह डॉक्टर-सेवापुरी ब्लॉक सेक्टर-2
– सरिता प्रजापति-काशी विद्यापीठ ब्लॉक सेक्टर-1
– गौतम सिंह- पिंडरा ब्लॉक सेक्टर-2
– अरुण सिंह बिन्नी- पिंडरा ब्लॉक सेक्टर-6
बसपा से जीते प्रत्याशी :-
– अर्चना सिंह पटेल-बड़ागांव ब्लॉक सेक्टर-1
– अजय सिद्धार्थ- पिंडरा ब्लॉक सेक्टर- 4
– रोमा सिंह पटेल-आराजीलाइन ब्लॉक सेक्टर-5
– पुष्पांजलि पटेल-हरहुआ ब्लॉक सेक्टर-3
– सुभाषचंद जैसल- हरहुआ ब्लॉक सेक्टर-4
कांग्रेस से जीते प्रत्याशी :-
-स्वाति सिंह-सेवापुरी ब्लॉक सेक्टर-1
– सविता देवी पिंडरा ब्लॉक सेक्टर 3
निर्दलीय प्रत्याशी :-
– शरद सिंह- बड़ागांव ब्लॉक सेक्टर-5
– सुशील सिंह-बड़गांव ब्लॉक सेक्टर-3
– अमन सिंह सेवापुरी ब्लॉक सेक्टर 3
– पूनम मौर्य पत्नी कुंवर वीरेंद्र काशी विद्यापीठ ब्लाक सेक्टर 3
अपना दल से जीते प्रत्याशी :-
– चमेली देवी-आराजीलाइन ब्लॉक सेक्टर-1
– राजेंद्र पटेल- सेवापुरी ब्लॉक सेक्टर-5
सुभासपा से जीते प्रत्याशी :-
– सुनील सिंह आराजी लाइन सेक्टर
– वंदना भारती-चिरईगांव ब्लॉक सेक्टर-2




