वास्तु-शास्त्र

Vastu Tips: घर में इन तस्वीरों का लगाना है बेहद शुभ, कभी नहीं होती पैसों की कमी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हर कोई चाहता है कि उसका घर सुख-समृद्धि व खुशहाली से भरा रहे। मगर कई बार बहुत मेहनत करने पर भी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप वास्तु द्वारा बताई कुछ खास तस्वीरें घर पर लगा सकती है। मान्यता है कि ये तस्वीरें घर पर लगाना बेहद शुभ होती है। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में घर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली से भरा रहता है।

वास्तु भगवान की तस्वीर

घर पर भगवान वास्तु की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे फालतू खर्चों की परेशानी दूर होती है। घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

तैरती हुई मछलियां

मछली को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इन्हें रखना बेहद शुभ माना गया है। घर पर मछलियों की तस्वीर लगाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। इसके साथ  फिश एक्वेरियम भी घर पर रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार इसे मुख्य द्वार के बाईं ओर रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसतरह घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

उगते सूरज व पहाड़ की तस्वीर

भगवान सूर्य को सभी ग्रहों का देवता कहा जाता है। ऐसे में उगते सूरज की तस्वीर लगाने से आत्मविश्वास बढ़ता है। घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली का वास होता है। इसी के साथ बड़े-बड़े पहाड़ों की तस्वीर लगाना भी शुभ माना गया है। वास्तु अनुसार, इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर आत्मबल बढ़ता है।

मेमना की तस्वीर

घर पर मेमना यानि भेड़ के बच्चे की तस्वीर लगाएं। मान्यता है कि इससे भाग्य मजबूत होता है। घर व कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्त परेशानियां दूर होती है।

बहते पानी की तस्वीर

वास्तु अनुसार घर में बहते पानी की तस्वीर लगाना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे बिगड़े व रूके हुए काम भी बनने लगते हैं। घर के सभी सदस्यों का भाग्य तेज होता है। ऐसे में आप घर पर समुद्र की तस्वीर लगा सकती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button