गोंडा

आयुक्त ने की धान खरीद की तैयारियों की गहन समीक्षा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । आयुक्त, देवीपाटन मंडल श्री एस0वी0एस0 रंगाराव ने आज आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में आगामी धान खरीद की तैयारियों की गहन समीक्षा की। जिसमें आयुक्त ने आगामी धान खरीद वर्ष- 2021-22 के अंतर्गत देवीपाटन मंडल संभाग में धान खरीद का कुल 3 लाख 18 हजार 700 मीट्रिक टन निर्धारित क्रय लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शत-  प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति से अधिक का धान क्रय करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही गत वर्ष लघु एवं सीमांत कृषकों से क्रय किए गए धान से दूना धान क्रय कर मूल्य समर्थन योजना से उन्हें लाभान्वित कराया जाय। खरीफ विपणन वर्ष-2021-22 के अंतर्गत देवीपाटन संभाग में आगामी 01 नवंबर से 20 फरवरी, 2022 तक धान खरीद प्रस्तावित है। मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कामन धान रुपया 1940 प्रति कुंतल एवं ग्रेड ‘ए’ धान रुपए 1960 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जबकि गत वर्ष निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य कामन धान रुपया 1868 प्रति कुंतल एवं ग्रेड ‘ए’ धान रूपया 1888 प्रति कुंतल निर्धारित था।इस वर्ष आधार कार्ड लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए किसान बंधु पंजीकरण के समय अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर ही अंकित करायेंगे। ताकि एस.एम.एस. द्वारा प्रेषित ओटीपी को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक एवं आसानी से पूरा किया जा सके। कृषक पंजीयन विगत 16 अगस्त 2021 से  ई- उपार्जन पोर्टल-fcs.up.gov.in पर आरंभ हो चुका है।  संभागीय खाद्य नियंत्रक देवीपाटन संभाग श्री दिनेश शर्मा ने बैठक में बताया कि किसी कृषक द्वारा अपना पंजीकरण अधिकतम 100 कुंतल धान विक्रय हेतु किया गया है तो वह अग्रेतर आदेशों तक ऑनलाइन सत्यापन से मुक्त रहेगा। इस अवसर पर संभागीय खाद्य नियंत्रक सहित खाद एवं रसद तथा विपणन विभाग के अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button