फतेहपुर

किशोर की हत्या का खुलासा कर मलवां पुलिस 2 दुष्कर्मी हत्यारे को किया गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। स्वाट टीम मलवा थाना पुलिस के द्वारा 1 जून को हुई किशोर की हत्या का सफल अनावरण कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंटील के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में 2 जून को थाना मलवा पर एक किशोर के अपहरण होने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था 4 जून को अपहृत किशोर का शव गांव के पास ही सुनारन कुआं के पास से बरामद हुआ इसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर हत्या एवं दुष्कर्म पास्को एक्ट में तरमीन किया गया एसओजी टीम व सर्विलयंस व थाना पुलिस मलवा द्वारा घटना का सफल अनावरण किया गया जिसमें अभियुक्त गोविंद सिंह उर्फ रामकिशोर व मुमताज सोनू रामपुर थाना मलवा जनपद फतेहपुर का नाम प्रकाश में आया इनकी गिरफ्तारी कर पूछताछ की गई तो इनके द्वारा की गई दुष्कर्म कर हत्या कर शव को गांव की कुएं में फेंके जाने की बात स्वीकार की गई तथा पुलिस को भ्रमित करने के लिए फिरौती की बात कही गई थी जबकि घटना के दिन ही अपराध हत्या कर दी गई थी दोनों अभियक्त तो नशे के आदी थे व आपराधिक प्रवृत्ति के इनकी आर्म्स और ठीक नहीं है इसमें गोविंद किशोर में भी हत्या जैसे जघन्य अपराध में जेल जा चुका है घटना में सम्मिलित दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है इनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन और एक अंगोछा जिससे गला घोट कर हत्या की गई थी बरामद कर लिया गया है मौके पर स्वाट टीम उप निरीक्षक विनोद कुमार स्वाट टीम के साथ साथ ही मलवा थाना पुलिस टीम थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button