जननी सुरक्षा योजना का भुगतान न होने से कर्मचारी रहे धरना प्रदर्शन पर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्री रियल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश पांडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि समस्त विभागीय लिपिकों के कार्य का बहिष्कार किया गया लिपिकों के कार्य बहिष्कार के कारण जनपद फतेहपुर में जननी सुरक्षा का भुगतान नहीं हुआ है इस आंदोलन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद फतेहपुर में भी आंदोलन का समर्थन दिया और कहां की उत्पीड़न की दशा में हम भी हो जाएंगे आंदोलन में शामिल आज आंदोलन के तीसरे दिन प्रदर्शन जारी रहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला चिकित्सालय फतेहपुर जिला महिला चिकित्सालय के कार्यालय में कोई भी कार्य नहीं हुआ कार्यालय ना खुलने के कारण जिला प्रमाण पत्र स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मेडिकोलीगल प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोग भटकते रहे लिपिकों के द्वारा संपादित किए जाने वाला जननी सुरक्षा योजना का भुगतान बाधित रहा जनपद फतेहपुर में जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद उपरोक्त की प्रक्रिया लिखो के सहायकों से पूरी तरह बाधित रही जो कि करो ना कि तीसरी लहर की तैयारी के दृष्टिगत बहुत ही चिंतनीय है वही इस मौके पर आनंद प्रकाश पांडे अमित कक्कड़ शैलेश कुमार श्रीवास्तव बुधराज सिंह तोमर आरके मिश्रा अनिल कुमार गोयल कल्लू प्रसाद भोला प्रसाद श्रीप्रकाश राजेंद्र प्रसाद राहुल कुमार उदय प्रताप सिंह मोहम्मद फिरोज राकेश कुमार विजय राजेंद्र सोनकर समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।




