जालौन

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक सहित दो घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/ जालौन। हमीरपुर-जोल्हूपुर हाइवे पर ताहरपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की टक्कर से ईंट लदा ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हाईवे पर ट्रैक्टर पलटने से एक ओर एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर को हटवा कर यातायात बहाल करवाया। भोगनीपुर से ईंट लाद कर आ रहे ट्रैक्टर में ताहरपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली सहित बीच सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक शिवराम (45) निवासी चौरा भोगनीपुर कानपुर देहात व महेश (30) निवासी कुटरा महेबा घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button