जालौन
ओवरलोड तीन ट्रक पकड़े गए

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई/जालौन। कदौरा कस्बे में शनिवार की रात एसडीएम कालपी केके सिंह ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड तीन ट्रकों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में अफरातफरी मची रही। उधर, एसडीएम केके सिंह का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।




