जालौन

दिन में कई बार लगा जाम, शहरी हुए परेशान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। यातायात माह में भी शहर का यातायात पूरी तरह से बेपटरी है। दिन में कई बार जगह-जगह लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। शहर में दो जगह सड़क का निर्माण हो रहा है। इससे कई जगह रूट डायवर्जन किया गया है। इसका असर शहर के यातायात व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को भी शहीद भगत सिंह चौराहे से आंबेडकर चौराहे तक जाम लगा रहा। जबकि जिला परिषद चौराहे से कालपी रोड चौराहे तक भीषण जाम से लोग जूझते रहे। जाम में कई बसें और वाहन फंसे रहे। इससे लोगों को परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। इस दौरान डीएम प्रियंका निरंजन ने कालपी बस स्टैंड स्थित पटेल चौराहे का निरीक्षण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button