पीएसी के प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सभी परीक्षाएं सम्पन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोंडा । 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 165 रिक्रूट आरक्षियों की आन्त्य व वाह्य विषयों की सभी परीक्षाएं सम्पन्न हो गई है। पुलिस अधीक्षक/सेनानायक गोंडा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में जारी प्रशिक्षण के इन 6 महीनो में रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षकों द्वारा पीएसी/पुलिस व उससे संबंधित समस्त कार्यों व क्रियाकलापों की बारीकियां सिखाई गई। प्रशिक्षण को दो भागो आंतरिक विषय व वाह्य विषयों में बांटा गया था। प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात पुलिस अधीक्षक/सेनानायक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने आधारभूत आंतरिक व वाह्य विषयों में सफल सभी रिक्रूटो के बौद्धिक व शारीरिक प्रशिक्षण के स्तर को परखने के लिए अंतिम परीक्षा/साक्षात्कार लिया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने वाह्य एवं आन्त्य विषयों से संबंधित प्रश्न कर उनके बौद्धिक एवं शारीरिक स्तर के ज्ञान को परखा।




