प्रतापगढ़

महिलाओं व युवाओं के अधिकार को मजबूत बनाने के साथ रामपुर खास का स्वर्णिम भविष्य है मिशन-मोना

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने जनसभाओं मे मंहगाई तथा अराजकता पर जमकर किया सियासी प्रहार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। रामपुर खास की कांग्रेस विधायक एवं पार्टी विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के पूरे शिवावैश्य, पूरे भुवन टोडरपुर, पूरे भिच्छुकराम, देवीगढ़, पूरे जनई, पिपरी, प्रतापपुर चेयरगढ़, बबुराईपुर मे जनसभाओं व जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्रीय विकास के मजबूत ढ़ांचे की सतत प्रक्रिया मे निरंतरता का लोगों को भरोसा दिलाया। वहीं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने जनसभाओं मे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व मे पार्टी के द्वारा महिलाओं तथा युवाओं एवं किसानों के हित मे किये गये वायदों की भी जानकारी देते हुए कांग्रेस सरकार बनने पर इन घोषणाओं को अमल मे लाये जाने का ऐलान किया। पार्टी विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने जनसम्पर्क के दौरान महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार ने रसोई गैस तथा खाने के तेल की कीमतों मे बढ़ोत्तरी से उनकी गृहस्थी पर हमला किया है। जिस दिन प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई सुनिश्चित होगी, घरेलू मंहगाई पर पूरी तरह नियंत्रण के जरिए गृहस्थी को राहत दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख पुष्पा देवी, भुवनेश्वर शुक्ल, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, लालजी यादव, डा. नन्हें लाल यादव, जगदीश नारायण तिवारी, महन्थ द्विवेदी, सुनील त्रिपाठी, राकेश चतुर्वेदी, मुन्ना पटेल, तपन पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव, आलोक पटेल, मो. असलम, मो. गुलाम, जर्रार, कल्लू पाण्डेय, अभय सिंह, माता प्रसाद पाण्डेय, आजाद, गौरव केसरवानी आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button