गोंडा

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग,यात्रियों में मची अफरातफरी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कर्नलगंज, (गोण्ड)। शनिवार की सुबह मुम्बई से गोरखपुर जा रही लोकमान्य तिलक ट्रेन की एक बोगी में ब्रेक जाम हो जाने से आग लग गई। जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जहां आरपीएफ जवानों व स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मियों ने बालू व अग्निशामक यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया। गनीमत थी कि कोई जनहानि नहीं हुई। इस दौरान ट्रेन सरयू रेलवे स्टेशन पर करीब आधा घंटा खड़ी रही। घटना शनिवार की सुबह करीब 9 बजे की है, जब सरयू रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो वहां धुआं ही धुआं फैल गया जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आरपीएफ जवानों व स्टेशन पर मौजूद रेलवे की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button