आगरा

वीर एकलव्य संस्था ने गरीबों को बांटे कम्बल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आगरा | वीर एकलव्य सेवा संस्था (रजि०) एन०जी०ओ० द्वारा नवीन सब्जी मंडी स्थल फतेहाबाद में गरीब असहाय, व्यक्तियों को सैकड़ों कम्बल वितरित कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बतौर उप जिलाधिकारी महोदय श्री विजय शर्मा जी तथा विशिष्ट अतिथि बतौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के चिकित्सा अधिकारी डॉ० प्रमोद कुशवाहा जी रहें | समूचे फतेहाबाद ग्रामीण आंचल व अन्य जगह से कम्बल वितरित के लाभार्थियों ने पहुंचकर लाभ लिया | साथ ही उपजिलाधिकारी महोदय जी ने संस्था के इस कार्य को देखते हुए संस्था के सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया | साथ ही सैकड़ों लोगों को संस्था की सदस्यता ग्रहण कराई।

संस्था के कोषाध्यक्ष रामकुमार जी ने बताया कि वीर एकलव्य सेवा संस्था इस समय पांच स्तम्भ मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यावरण संरक्षण,सामाजिक कुरीतियां एवम् विधिक सहायता पर सेवा कर रही हैं | संस्था ऐसे ही कार्यक्रम करती रहती है | अध्यक्ष विकाश वर्मा ने बताया कि हम सब मिलकर आगे भी सामाजिक कार्य करते रहेंगे | सचिव अवधेश मझवार ने बताया कि ये कार्य सामाजिक क्षेत्र के लिए गिलहरी प्रयास है, डॉ० विनोद वर्मा जी ने बताया कि कुल मिलाकर कार्यक्रम पूर्ण से सफ़ल रहा।

इस मौके पर संस्था के सदस्यों में संस्था सरक्षक ओमवीर सिंह, सलाहकार चंद्र प्रताप सिंह,संस्थापक सदस्य भूरी सिंह, विष्णु प्रताप, राजू लेखपाल जी, हिम्मत सिंह, कृष्ण कुमार, महेश निषाद, प्रो० पीतम सिंह,संजय वर्मा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, लालाराम, मुकेश वर्मा,माखन मल्लाह, लाखन सिंह टेलर,रामकुमार, आशुतोष निषाद, रामकेश वर्मा, डॉ० राजकुमार, डॉ० बृजेश राजपूत, सुनील कुमार,एड० हरीमोहन, एड० प्रवीन, पुरुषोत्तम बघेल, रामशंकर, घनश्याम,दीन दयाल, सुभाष,आदि लेखक मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button