प्रतापगढ़

समाधान दिवस मे शिथिलता को लेकर भड़के सीआरओ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस मे शनिवार को जिले के सीआरओ इंद्रभूषण वर्मा ने शिकायतो की सुनवाई की। समाधान दिवस मे कुल अटठान्नवें शिकातयों मे से तीन का निस्तारण हुआ। इसमें राजस्व की चालीस, पुलिस विभाग बाइस, विकास सात, समाज कल्याण एक व बेसिक शिक्षा दो व अन्य छब्बीस रही। वहीं जमीनी विवाद से जुड़े ज्यादातर मामलों मे राजस्वकर्मियों द्वारा मौके का निरीक्षण न करने की जानकारी मिलने पर सीआरओ नाराज हो उठे। उन्होनें मातहतो को जमीनी विवाद मे मौके की जांच कर समयबद्ध निस्तारण कराये जाने के कडे निर्देश दिये। वहीं समाधान दिवस मे धान क्रय केन्द्रों पर अव्यवस्था की भी शिकायत सामने आयी। समाधान दिवस मे पुलिस से जुडी शिकायतों की सुनवाई सीओ रामसूरज सोनकर ने करते हुए थानाध्यक्षों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये है। समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह तथा संचालन तहसीलदार जावेद अंसारी ने किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार कैलाश नाथ यादव, ईओ सुभाषचंद्र सिंह, बीईओ रिजवान अहमद, प्रभारी सीडीपीओ पूर्णिमा मिश्रा, अवर अभियंता प्रमोद यादव आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button