सेनानायक 30वीं वाहिनी ने किया सैनिक सम्मेलन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोंडा। आज दिनांक 18/6/2021 सेनानायक 30वीं वाहिनी गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने वाहिनी में सैनिक सम्मेलन किया। जिसमें सर्वप्रथम अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। तत्पश्चात सभी कंपनी कमांडरों से उनकी कंपनी के व्यवस्थापन एवं उनके कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। व्यवस्थापन स्थल पर पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। आर्म्स-एम्युनेशन, दंगा विरोधी उपकरणों तथा अन्य आवश्यक संसाधनों का कंपनीवार भौतिक सत्यापन कर उनकी पूर्ति का निर्देश दिया। शस्त्रों की साफ सफाई एवं बेहतर रखरखाव के भी निर्देश दिए। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए साथ ही बाढ़ राहत दल (बी कंपनी) के द्वारा जनपद श्रावस्ती एवं अयोध्या में बाढ़ राहत संबंधी अच्छे कार्य करने के लिए कंपनी कमांडर जयचंद शर्मा को पुरस्कृत किया।सम्मेलन में उप सेनानायक श्री उमेश कुमार यादव, सहायक सेनानायक श्री जयप्रकाश सिंह, शिविरपाल श्री रामबली यादव, सूबेदार सैन्य सहायक श्री रामलखन यादव एवं समस्त दलों के दलनायक, प्रभारी दलनायक, समस्त शाखा प्रभारी एव कर्मचारीगण सैनिक सम्मेलन में उपस्थित रहे ।




