गोंडा

जिले में जरूरतमंदों को मिलेगा मात्र 5 में भरपेट भोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा ।एक सेवा संस्था की नए वर्ष पर एक नई पहल- जिले में जरूरतमंदों को मात्र 5 रुपये में मिलेगा भर पेट भोजन,कपड़े और रोजमर्रा प्रयोग में आने वाली सभी वस्तुएँ। साथ ही साथ बच्चों को स्थावर की वस्तुएँ निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। एक सेवा क्लब के तत्वावधान में निकट टॉमसन स्कूल के पास एक स्थाई सेवा प्रारंभ की गई। जिसका शुभारंभ संस्था के ही वरिष्ठ सेवकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसी क्रम में मौजूद संस्था के सदस्यों ने कहा मानवसेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसलिए प्रत्येक आदमी को मानव सेवा के प्रति तत्पर रहना चाहिए और निस्वार्थभाव से जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा करनी चाहिए। मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है।इस अवसर पर एक सेवा संस्था की संस्थापक साक्षी अरोरा ने बताया सामाजिक सरोकारों से प्रेरित होकर एक सेवा संस्था ने गुरुवार को जरूरतमंद लोगों को कपड़े और भोजन वितरित किया गया।सर्द मौसम में गर्मागर्म भोजन और गर्म कपड़े पाकर लोगों को राहत महसूस हुई। उन्होंने धन्यवाद देते हुए संस्था के सभी सदस्यों का आभार जताया।एक सेवा संस्था की संस्थापक  साक्षी अरोरा ने बताया कि सामाजिक सरोकारों को देखते हुए एक सेवा संस्था द्वारा एक नई पहल आरंभ की गई है।जिससे जरूरतमंद और गरीब तबके के लोगों की सहायता की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button