गाजीपुर

हिन्दी साहित्य भारती के यशवंत बने महासचिव

प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया सम्मानित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गाजीपुर। हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को देखते हुए हिन्दी साहित्य भारती के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वं पूर्व शिक्षा मंत्री उ.प्र. रविन्द्र शुक्ल के दिशा निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष डा. वागीश दिनकर के निर्देश में जिलाध्यक्ष कृष्णानन्द दूबे गोपाल एवं जिला संयोजक दिलीप कुमार चौहान के प्रस्ताव पर कवि यशवंत यादव को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। श्री यादव को साहित्य सेवा व समाजसेवा में उनके कर्मठता एवं लगनशीलता को देखते हुए 29 सितम्बर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में यशवंत को सम्मानित किया। इसके साथ ही साथ कोरोना महामारी में प्रवासी मजदूरो की मदद करना व रक्तदाताओं के माध्यम से कोरोना मरीजो को प्लाजमा दान कराकर कई मानव को जीवन दान दिया है। यशवेत के साथ 10 से 15 युवाओं की टीम के माध्यम से अबतक लगभग सौ से अधिक व्यक्तियों को रक्तदान करा चुके है। सैदपुर तहसील के देवकली ब्लाक के बाघ गांव निवासी यशवंत ने बताया कि हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा और समय समय पर हम अपने टीम के माध्यम से समाज में अपना योगदान निःस्वार्थ भाव से देते रहेगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button