गोंडा

विश्व आर्थराइटिस दिवस पर योग शिविर का आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ शिवाजी के निर्देशन में ग्राम -भवरू पुर में 3 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के प्रथम दिवस को  योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने विश्व आर्थराइटिस दिवस के रूप में ग्रामवासियों के साथ मनाया।विश्व आर्थराइटिस दिवस मनाने का उद्देश्य  लोगों में जोड़ों व हडि्डयों के दर्द के प्रति जागरुकता फैलाना है। पहले इस रोग की समस्या ज्यादातर बड़ी उम्र के लोगों को होती थी लेकिन अब इस बीमारी की चपेट में युवावर्ग भी आ गया है। अर्थराइटिस का मतलब गठिया होता है। जो कि जोड़ों की सूजन व दर्द से जुड़ा रोग है। यह रोग आमतौर पर ओस्टियो अर्थराइटिस और रुमेटॉयड अर्थराइटिस के रूप में होता है। बढ़ती उम्र के साथ रोग की आशंका भी बढ़ती जाती है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं इस रोग की चपेट में ज्यादा आती हैं। शिविर में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी सहित कई योग साधक एवं अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button