गोंडा

अतिक्रमणकारियों को दी गई मोहलत, चलेगा बुलडोजर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

परसपुर /गोण्डा। देवीपाटन मंडल के कमिश्नर योगेश्वरराम मिश्रा के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जनपद मे बड़े ही जोर शोर के साथ शुरू हो गया है। इसी क्रम में नगर पंचायत परसपुर में प्रशिक्षु एसडीएम अमित सिंह व अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी अधिकारी पीडब्लूडी शिवाकान्त दूबे के नेतृत्व में नगर वासियों को आखिरी चेतावनी दी गई।

जिसके साथ ही एनाउंसमेंट कराकर भी अतिक्रमण कारियों को आगाह किया गया कि कई बार नोटिस व सूचना दिए जाने पर भी अतिक्रमण नही हटाया गया है। प्रशिक्षु एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व नगर पंचायत कर्मियों ने सभी नगरवासियों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अंतिम तारीख 11 अक्टूबर तक अवैध अतिक्रमण खुद हटाकर खाली कर दें,नही तो प्रशासन द्वारा जबरन बुल्डोजर चलाया जाएगा।साथ ही उसका में हर्जा खर्चा भी अतिक्रमणकारियों से वसूल किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत कर्मी रमेश यादव,प्रदीप पाण्डेय,उपनिरीक्षक जगतपति तिवारी समेत भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button