गोंडा

जिपं अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने ग्राम बसेहिया में संपर्क मार्ग के लेपन कार्य का किया उद्घाटन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कर्नलगंज, (गोंडा)। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बसेहिया में काफी अर्से से प्रतीक्षित संपर्क मार्ग के लेपन कार्य का बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह के प्रस्ताव पर सड़क के लेपन कार्य का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया। इस कार्य को कराये जाने से यहां के लोग निहाल हो उठे हैं।पंचम राज्य वित्त आयोग योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 की धनराशि से ग्राम पंचायत बसेहिया मुख्य मार्ग से मालिन पुरवा की ओर से लेपन कार्य परियोजना की लंबाई 345 मीटर परियोजना की अनुमानित लागत 20.04 लाख के कार्य का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा द्वारा बुधवार को किया गया।

उद्घाटन से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ने निर्माण की गुणवत्ता को देखा। संतुष्ट होने के बाद पूजन-अर्चन कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि इस मार्ग के लेपन कार्य होने से ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह द्वारा जो अन्य क्षतिग्रस्त और मरम्मत योग्य मार्गों एवं कार्यों के कराने का प्रस्ताव दिया गया है उनमें से यह कार्य पूर्ण कराया है और शीघ्र ही अवशेष कार्यों को स्वीकृति के पश्चात बजट उपलब्ध होते ही कराने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button