प्रतापगढ़

गोतस्करी मे वकील की नामजदगी पर भड़के साथी, किया विरोध प्रदर्शन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। पुलिस द्वारा गो तस्करी मे नामजद किये गये अधिवक्ता की नामजदगी को फर्जी करार देते हुए बुधवार को वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज वकीलों ने तहसील तथा दीवानी न्यायालय मे कामकाज का बहिष्कार करते हुए पुलिस के खिलाफ नारे लगाये। संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री प्रवीण यादव तथा पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र की अगुवाई मे वकीलों ने तहसील के अधिवक्ता सारीपुर निवासी आशुतोष शुक्ल को गो तस्करी एवं पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमें मे मंगलवार को जेल भेजे जाने की कार्रवाई को गलत ठहराया है। वकीलों का कहना है कि पुलिस ने अधिवक्ता की नामजदगी बिना किसी तथ्य के की है। वकीलों ने एसडीएम तथा सीओ से वकील की नामजदगी को मुकदमें से हटाये जाने की भी मांग की है। बतादें कोतवाली पुलिस ने बेलहा आईटीआई कैम्पस से मंगलवार की सुबह गोवंश से लदे ट्रक को बरामद किया था। मामले मे मौके पर पुलिस द्वारा हिरासत मे लिए गये तीन आरोपियो मे से अधिवक्ता आशुतोष शुक्ल को भी पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। विरोध जताने वालों मे देवी प्रसाद मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, टीपी यादव, शहजाद अंसारी, घनश्याम मिश्र, दिनेश मिश्र, मनीष तिवारी आदि अधिवक्ता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button