जिलाधिकारी द्वारा गाजीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में औचक निरीक्षण एवं वार्ता किया।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर : आज दिनांक 21 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे जिलाधिकारी फतेहपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाज़ीपुर का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें कवच कार्यक्रम से सम्मानित सभी आशा संगिनी ,आशाओं तथा एएनएम से बैठक कर वार्ता की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कवच कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी आशाओं की उम्रवार सूची तैयार करें । साप्ताहिक अपडेशन की समीक्षा और 31 दिसंबर 2021 तक सभी डाटा फीडिंग से संबंधित को आदेश दिया गया । उनके द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुआ को कवच की लॉगइन आईडी पासवर्ड प्रदान कराने हेतु यूपीटीयू के अधिकारियों को आदेश दिया गया।जिलाधिकारी द्वारा यूपीटीयू के अधिकारी को निर्देश दिया गया कि ब्लॉक दोहा में होने वाले सभी वीएचएनडी छात्रों में आशाओं की कवर से संबंधित आने वाली समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसमें परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं सही पाई गई एवं परिसर में आगे के खाली मैदान में मिट्टी से पुराई कराने और नालियों की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी जौहरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशिता सचान, डॉक्टर विमलेश कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुआ, डॉ पंकज गुप्ता अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाज़ीपुर, डॉक्टर केके यादव चिकित्सा अधिकारी अमित सिंह फार्मेसिस्ट सहित समस्त स्टाफ के लोग उपस्थित थे ।यूपीटीयू से देवेंद्र सिंह, अंकुर श्रीवास्तव , कुशा सिंह, अनिल शुक्ला व दिव्या राजवंशी आदि उपस्थित रहे।




