फतेहपुर

टेढ़े स्वर बाबा के धाम पर रामायण की समाप्त होने के बाद मंदिर पर चढ़ाया गया घंटा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

संदीप कुमार फतेहपुर : बहुआ ब्लॉक के गम्हरी गांव में कई वर्षों पहले एक शिवलिंग जमीन से लगभग 1 फिट ऊपर निकल कर बाहर आई थी जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुराने जमाने में जिमीदार हुआ करते थे तो लोगों ने उनको सूचना दी यह चमत्कार देख और सुन कर अचंभित रह गए और सब लोग शिवलिंग की पूजा अर्चना करने लगे कुछ लोगों का कहना है कि यह चमत्कार देखकर लोगों ने उत्साहित होकर सब लोग मिलकर मेला लगवाने लगे और दंगल की प्रतियोगिता भी कराने लगे कई वर्ष यह सब होता रहा लेकिन कई वर्ष के बाद यह सब बंद कर दिया गया जानकारी के अनुसार यहां एक प्राइमरी स्कूल भी खोला गया था अब तो स्कूल तो स्कूल धीरे-धीरे सब का नामो निशान मिट गया और मिटा जा रहा है जहां पर शिवलिंग निकला था वहां छोटा सा कमरा नामा बनाकर टेढ़े स्वर बाबा के नाम से प्रसिद्ध कर दिया गया। वही  कुछ दूरी पहले एक बड़ा सा मंदिर बनवा दिया गया। दो – दो  मंदिर होने के बावजूद भी पानी पीने के लिए किसी ने कोई व्यवस्था नहीं की वहीं जमीन पर लोग अपना-अपना गोबर डालकर कंडा बनाने लगे। अब वहां बाबा के धाम पर बदलू प्रसाद शर्मा, कमलेश शर्मा, भरत सिंह, राम आसरे पासवान, आदि लोग मिलकर कुछ वर्षों से रामायण कराने लगे। माना जाता है कि यहां बाबा के दरबार में जो भी लोग अपनी मुरादें लेकर आते हैं उनकी मनो कामना पूरी होती है आज 02/03 /2022 को रामायण की समाप्ति पर संदीप कुमार अपनी पत्नी संग मिलकर 500 ग्राम का घंटा चढ़ाकर टेढ़े स्वर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इन टेढ़े स्वर बाबा के धाम पर लोगों द्वारा।गंगा जी से कांवर लेकर शिवरात्रि के दिन गंगा जल अर्पित किया गया। मंदिर में पानी पीने की व्यवस्था ना होने के चलते भक्तों को दूर जाकर पानी लेने जाना पड़ता है और शिवलिंग पर चढ़ाना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button