थाई युवती केस मामले में कोर्ट के आदेश पर ही एफआईआर दर्ज करेगी पुलिस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने साफ कर दिया है कि थाईलैंड की युवती की रहस्यमय मृत्यु के मामले में वह कोर्ट के आदेश के बाद ही एफआईआर दर्ज करेगी। एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा मुकदमे के लिए प्रेषित प्रार्थनापत्र पर थाना विभूतिखंड के दरोगा मनोज यादव ने जवाब दिया है कि इस मामले में थाना गौतमपल्ली में एक एफआईआर दर्ज किया गया है. साथ ही समाचारपत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि इस मामले में आवेदिका ने मुकदमा दर्ज करने के लिए सीजेएम कोर्ट लखनऊ में धारा 156(3) में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया है। नूतन ने अपने प्रार्थनापत्र में कहा था कि उनके द्वारा प्रस्तुत प्रार्थनापत्र में धारा 5 अनैतिक (व्यापार) निवारण अधिनियम 1956 के साथ 120ठ, 177, 201, 203, 465 466 आईपीसी का अपराध बन रहा है, जो संज्ञेय अपराध है। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने पर उन्होंने लखनऊ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है जिसपर सुनवाई होनी है।




