मऊ

दोहरीघाट के खनन माफियाओं की खैर नहीं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

-थाने के निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट की मंशा

मऊ जनपद के दोहरीघाट: में घाघरा से बालू खनन करने वालों की खैर नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने सोमवार को थाने के निरीक्षण के दौरान अपनी मंशा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं को की जांच एसडीएम व सीओ घोसी कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद चिन्हित माफियाओं के खिलाफ सीधे ऐक्शन लिया जाएगा। एसपी ने थाना परिसर में आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अपराधियों पर रखें नजर
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव को देखा। मालखाना, बंदीगृह का निरीक्षण कर शस्त्रों का सही ढंग से रखरखाव का निर्देश दिया। आपराधिक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए कप्तान ने थानाध्यक्ष को अपराध और अपराधियों पर पैनी नजर रखने को कहा। शौचालय, भोजनालय, मालखाना देखने के बाद लावारिस वाहनों की नीलामी करने को कहा।
आरक्षी आवास का भेजेंगे प्रस्ताव
महिला हेल्पडेस्क कक्ष में पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्र का अवलोकन किया। डेस्क प्रभारी सांत्वना शुक्ला से प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के बाबत जानकारी ली। लैपटॉप में दर्ज प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। मीडियाकर्मियों से वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खनन के विरुद्ध क्षेत्राधिकारी घोसी और एसडीएम घोसी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में उपलब्ध भूमि पर आरक्षी आवास बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। थाना परिसर की साफ-सफाई व अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी आरपी सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई आरएन पांडेय, दल प्रताप सिंह, शकील अहमद, बेचू यादव, चंद्रजीत यादव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button