उत्तर प्रदेशगोंडा

पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आयुक्त ने की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । आयुक्त देवीपाटन मण्डल एसवीएस रंगाराव तथा आईजी डाॅ0 राकेश सिंह ने जनपद में 19 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के मतदान कार्य के दृष्टिगत की गई तैयारियों तथा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की तथा जरूरी निर्देश दिए।बैठक में आयुक्त ने सबसे पहले कोविड-19 से बचाव के बारे में और अधिक सख्ती करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि बिना मास्क के कोई बाहर न निकले तथा पुलिस व मेडिकल टीम के सहयोग से अधिकाधिक कोरोना टेस्ट कराया जाय। इसके साथ ही नगर व ग्रामीण क्षेत्र में तत्काल निगरानी समितियों को सक्रिय करते हुए सर्विलांस कार्य बढ़ाया जाय तथा जिले मे बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को सामान न दिए जाने के फार्मूले को सख्ती से लागू किया जाय और पुलिस विभाग के माध्यम से सख्ती कराई जाए। आईजी डा0 राकेश सिंह ने निर्देश दिए कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के अतिरिक्त चुनाव लड़ाने वाले लोगों पर विषेष नजर रखी जाय तथा मतदान के दिन चुनाव लड़ाने वालों को वोट डालने के बाद उनके घर या थाने पर भेज दिया जाय। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा प्रलोभन दिए जाने तथा शराब बांटे जाने की संभावना के दृष्टिगत प्रभावी कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर आयुक्त आरसी शर्मा, उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह, एएसपी शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी, आरटीओ अजय कुमार तथा सभी एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button