गोंडा

विवाहित महिला पा रही है विधवा पेंशन जिम्मेदार मौन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

झिलाही बाजार /गोंडा। मनकापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड मनकापुर केवी बीरेपुर रहेयू निवासी अकाल पति पत्नीब्रह्मा दीन जो कि पहले ग्राम सभा बीरपुर में ब्याही थी जिसका विवाह ब्रह्मा दीन वर्मा के साथ हुआ था लगभग 8 वर्ष पूर्व ब्रह्मा दीन की मृत्यु हो गई उस समय अकाल पति के कोई संतान नहीं था और उसने कुछ दिन बीरेपुर में रहने के बाद जब पारिवारिक संपत्ति उसके नाम हो गया तो उसने पुनर्विवाह रमवापुर नायक इटियाथोक निवासी राम भुल के साथ आज के लगभग 6 वर्ष पूर्व पुनर्विवाह कर लिया जोकि बाकायदा पति पत्नी के रूप में रहते हुए दोनों से रेशमा नामक पुत्री का जन्म 22/5/2016 में हुआ है परंतु अकाल पति ने अपनी शातिर दिमाग लगाते हुए अपना जन्म तिथि को परिवर्तित करते हुए बीरेपुर में परिवार रजिस्टर में उसका नाम और जन्म तिथि 16/4/1972 दर्ज है जबकि रमवापुर नायक में इसी महिला का नाम अकाल पति के साथ-साथ जन्मतिथि 3 /4/ 1966 दिखाया गया है इस प्रकार उक्त महिला यहां पर विधवा पेंशन का लाभ ले रही है वर्तमान प्रधान जुगराज वर्मा ने बताया कई बार लिखा पढ़ी करने के बाद भी अभी तक अकाल पति का पेंशन पूर्व प्रधान व वर्तमान सिक्ररेटरी अमित यादव के कृपा से वह विधवा पेंशन का लाभ बराबर ले रही है अब ज्ञात हो कि जब इस तरह का भ्रष्टाचार पेंशन में होगा तो वर्तमान लाभार्थियों को जो इसके असली हकदार हैं उनका भला कैसे होगा यह एक यक्ष प्रश्न है इस बाबत जब वीरेपुर के ग्राम विकास अधिकारी अनीता यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो कई बार फोन की घंटी बजने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया जिससे उनका स्पष्टीकरण नहीं मिल सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button