गोंडा

गोंडा में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की गई जान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा : उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के नवाबगंज क्षेत्र में 2 तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंहगूपुर निवासी सोहन लाल (26) अपनी पत्नी नीलम के साथ रविवार शाम मोटरसाइकिल से नवाबगंज-ढेमवा घाट मार्ग पर जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में सोहन लाल, उनकी पत्नी और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक मनीष बरवार (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को निकटतम अस्पताल पहुंचाया।
प्रारंभिक उपचार के बाद तीनों को अयोध्या स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने सोहन लाल और मनीष को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button