हरियाणा

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मनोहर लाल खट्टर ने दी बधाई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सभी श्रमिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि कमेरे और मेहनतकश मजदूरों का देश की तरक्की में अहम योगदान रहा है इन्हीं के कारण ही देश और दुनिया की आर्थिक और औद्योगिक विकास की गतिविधियां बुलंदियों पर पहुंची हैं। मनोहर लाल खट्टर ने आज यहां जारी एक संदेश में कहा कि गत एक वर्ष से कोविड-19 के कारण मजदूर वर्ग पर भी भारी मार पड़ी है। लेकिन सरकार ने संकट की इस घड़ी में हर प्रकार से श्रमिकों का ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि कोरोना सक्रंमण के फिर से बढ़ते आकंडे चिंताजनक है लेकिन सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ व्यवस्था प्रबंधन कर रही है। पूर्ण लॉकडाउन न लगाना पड़े इसलिए सरकारी कार्यालयों के लिए घर से काम अवधारणा अपनाने को कहा गया है। आर्थिक चक्र पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसलिए औद्योगिक गतिविधियां बंद नहीं होने दी जाएंगी। उद्योगों से कहा गया है कि वे कोविड-प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए दो या तीन पालियों में श्रमिकों को कार्य पर बुलाएं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button