सहारनपुर

अग्रवाल क्रिकेट क्लब ने ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी को 33 रन से हराकर मैच जीता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अंडर-14 सेठ घनश्याम दास गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अग्रवाल क्रिकेट क्लब ने ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी को 33 रन से हराकर मैच जीत लिया। हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करने वाले आज़म को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया

शनिवार को श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अंडर-14 सेठ घनश्याम दास गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में  ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी व अग्रवाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । अग्रवाल क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाये।अग्रवाल क्रिकेट क्लब की ओर से उदय ने 79 व आज़म ने 61 रन बनाए। ग्रीन वेली की ओर से विशाल ने 3 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी  निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गवाकर 163 रन ही बना सकी ।

ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी की तरफ़ से विशाल ने 94 व यूनुस ने 25 रन बनाए। अग्रवाल क्रिकेट क्लब के  हसीब ने 3 व आज़म ने 2 विकेट लिए।इस तरह अग्रवाल क्रिकेट कल्ब ने मैच 33 रनों से जीत लिया। एसडीसीए के सचिव लतीफ,उर-रहमान ने ऑल राउंडर प्रदर्शन करने वाले आजम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस दौरान एसडीसीए के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, सत्यम शर्मा,राकेश शर्मा , अमीर कुरेशी , रणधीर कपूर,राजीव गोयल (टप्पू), विक्रांत चौधरी, मृदुल गर्ग , भूपेंद्र कच्छल,संजय शर्मा,अर्जुन सिंहआदि मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button