सेहत

अच्छी सेहत के लिए खाएं अंकुरित मूंग, जानें इसे खाने का सही समय

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दिनभर की थकान मिटाने के लिए जब आप रात में सोते हैं, तो पाचन तंत्र भी अपना काम खत्म कर पेट को खाली कर देता हैं, साथ ही हमारे शरीर में बहुत सारे सेल्स बनते बिगड़ते भी हैं, इसलिए खाली पेट हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है।

माना जाता है कि अच्छी सेहत के लिए सुबह का नाश्ता काफी जरूरी होता है। ऐसे में अंकुरित मूंग ब्रेकफास्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये फाइबर, एमिनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा सोर्स हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। इतना ही नहीं इसमें प्रोटियोलिटिक एंजाइम भी पाए जाते हैं। आइए जानते हैं,  सुबह के ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने के क्या फायदे हैं।

इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है

एंटीऑक्सीडेंट, क्लोरोफिल और विटामिन-सी से भरपूर अंकुरित मूंग खाने से रोग प्रतिरोधत क्षमता बढ़ती है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है।

पाचनतंत्र को मजबूत बनाए

फाइबर युक्त अंकुरित मूंग पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। एसिडिटी,खट्टे डकार आदि पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

स्किन के लिए लाभकारी

अगर आप नाश्ते में अंकुरित मूंग रोजाना खाते हैं, तो इससे आपकी स्किन स्वस्थ रहती है, जिससे आप जवां नजर आएंगे।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

अंकुरित मूंग में विटामिन-ए पाया जाता है। जो आंखों के लिए फायदेमंद है। इसे डेली डाइट में खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

अंकुरित मूंग खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसे खाने से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या दूर होती है।

एनीमिया की समस्या को दूर करे

अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे एनीमिया की समस्या को मात दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button