अज्ञात कारणों से लगी आग,दो पशुओं की जलकर मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
परसपुर/गोण्डा। स्थानीय क्षेत्र के विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत मरचौर (अकबरअली पुरवा) में छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लगने से तीन पशु जल गये। ग्राम प्रधान श्रीनिवास शुक्ला ने बताया कि अकबरअली पुरवा मरचौर गांव के बाहर मुर्तजा अली का छप्पर रखा था,ठंडी का मौसम होने के कारण उस छप्पर में राशिद अपनी गाय बांधने लगा।
उन्होंने बताया कि गुरूवार को छप्पर के बगल में रखे धान की पुआल में अचानक लगी आग से छप्पर में भी आग लग गई।जिससे छप्पर में बंधी तीन गायें जलकर झुलस गई,जिसमें दो गायों की मौत हो गई जबकि एक बछिया गंभीर रूप से घायल है। इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर जावेद आलम ने बताया कि मृत गायों का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल बछिया का इलाज डॉ० हेमंत सिंह द्वारा किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय ने भी घटना स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया।




