बॉलीवुड गपसपमनोरंजन

अनाउंसमेंट के साथ ही मुसीबतों में फंसी ‘दृश्यम 2’, प्रोड्यूसर कुमार मंगत के खिलाफ केस दर्ज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 2’ की शूटिंग अभी तक शुरू भी नहीं हुई है कि उससे पहले ही फिल्म एक कानूनी पंचड़े में फंस गई है। दृश्यम फिल्म को को-प्रोड्यूस करने वाली कंपनी वायकॉम 18 मोशन पिक्चर ने प्रोड्यूसर मंगत कुमार के खिलाफ केस फाइल किया है। कंपनी का कहना है कि ‘दृश्यम’ को वायकॉम 18, पैनोरमा स्टूडियो और कुमार मंगत द्वारा प्रोड्यूस किया गया था तो ‘दृश्यम 2’ के राइट्स वो सिर्फ पैनोरमा स्टूडियो को कैसे दे सकते हैं। दृश्यम 2 के राइट्स पनोरमा स्टूडियो और कुमार मंगत ने मिलकर खरीद लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम के पहले भाग को पनोरमा और कुमार मंगत के साथ वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। इस बार कुमार मंगत और पनोरमा के साथ में मिलकर और वायकॉम 18 को साइड करने पर उन्होंने नाराजगी जताई है।  वायकॉम 18 का कहना है कि फिल्म के राइट्स पर उनका भी हक है। सूत्रों के मुताबिक वायकॉम 18 ने कुमार मंगत को कहा है कि वह उन्हें इस तरह से प्रोजेक्ट से अलग नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वह अकेले दृश्यम 2 या किसी और के साथ मिलकर नहीं बना सकते हैं। कुमार मंगत उन्हें समझाने की कोशिश करने ही वाले थे कि वायकॉम 18 ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। इस केस की पहली सुनवाई जल्द ही होने वाली है। कुमार मंगत से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने पहले तो कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उसके बाद अब उन्होंने कहा है कि यह ऑफिशियल है कि वह पनोरमा स्टूडियो के साथ मिलकर फिल्म बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मंगत ने इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स को बता दिया था लेकिन उन्होंने उनकी बात पर कुछ खास ध्यान नहीं दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button