ग्लैमरस दुनियामनोरंजन

नेहा कक्कड़ ने जागरण में गाना गाते हुए थ्रोबैक तस्वीर की शेयर, संघर्ष के दिनों को किया याद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा का नया गाना आते ही हिट हो जाता है और लोग उनके हर एक गाने को बहुत पसंद भी करते हैं। नेहा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही नेहा अपने चाहने वालों के लिए अपनी नई-नई तस्वीरें और हर खास पल को शेयर करती हैं। लेकिन इस बार नेहा ने अपनी कोई नई तस्वीर नहीं बल्कि एक  पुरानी तस्वीर साझा करते हुए अपने स्ट्रगल की कहानी बयां की है।

नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज साझा की,जिसमें पहली तस्वीर में छोटी सी नेहा माइक लिए खड़ी हैं और उनके पास टोनी कक्कड़ भी माइक से साथ बैठे हुए हैं। इस थ्रौबेक तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, आप सभी लोगों को साफ नजर आ रहा होगा कि मैं कितनी छोटी थी, जब मैंने सिंगिंग करनी शुरू की थी। टोनी भैया भी मां के आगे बैठे नजर आ रहे हैं और पापा साथ में बैठे हुए हैं। कहते है न की संघर्ष असली होता है, हमारे लिए वह सच में स्ट्रगल वाले दिन थे जो असली हैं। हम कक्कड़ एक प्राउड परिवार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button