अमरनाथ में हुए हादसे के बाद जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय ने अवगत कराया है कि अमरनाथ तीर्थ स्थल में दिनांक 8 जुलाई को बादल फटने की घटना से घटित आपदा की परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपद मथुरा के श्रद्धालु व यात्रीगण जो अमरनाथ तीर्थ यात्रा में फंसे हैं, उनके अभिभावक/परिजन उनका विवरण निर्धारित प्रारूप में भरकर सूचना जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण कार्यालय, कलेक्टेट के 24 घंटे व्हाटाएप नम्बर आपदा विशेषज्ञ 9654082958 व आपदा लिपिक 9690466606 तथा ईमेल आईडी- ddmamat07@gmail.com पर सूचना दे सकते हैं। अभिभावको / परिजनों द्वारा श्रद्धालु / यात्रीगण की उक्त सूचना सम्बंधित
उपजिलाधिकारी / तहसीलदार कार्यालय में भी निर्धारित प्रारूप पर दे सकते हैं।उन्होंने बताया कि यात्री का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, सूचना देने वाले का नाम, मोबाइल नंबर तथा वर्तमान स्थिति से अवगत करा सकते हैं, जिससे आगामी कार्यवाही अमल में लायी जा सके।




