कन्नौज

एस डी एम सदर व जिला पंचायत राज अधिकारी हकीकत जानने पहुंचे जलालाबाद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अजय दुबे ब्यूरो कन्नौज

– युग जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी पानी की समस्या की खबर

कन्नौज। विगत 3 महीने से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी कस्बा जलालाबाद में पानी की भीषण किल्लत बनी हुई है जिसको युग जागरण में प्रमुखता से प्रकाशित किया इसके बाद जिले के आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को 15 दिन के अंदर पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए कहा 15 दिन के अंदर पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी जल निगम के भी अधिकारी एवं ठेकेदार मौके पर मौजूद रहे वही एसडीएम ब डीपीआरओ ने जल निगम के अधिकारियों से साफ तौर पर कहा 10 दिन के अंदर हो जाना चाहिए उस पर जल निगम के अधिकारियों ने 15 दिन की मोहलत मांगी।
आपको बता दें विगत पिछले 3 महीने से ज्यादा कस्बा के लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं किसकी ग्रामीणों ने विकास खंड कार्यालय से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका आखिर में आज अधिकारियों ने समय निकालकर मौके पर पहुंचना उचित समझा वहां पहुंचकर ग्रामीणों से उनकी समस्या सुनी। साथ ही उप जिलाधिकारी सदर ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पानी के टैंकर की व्यवस्था करने की बात कही ।
वही सरकारी हैंडपंप में समरसेबल डालने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर ने जांच टीम बनाई साफ तौर पर कहा 15 दिन के अंदर जो भी सरकारी हैंडपंपों में समरसेबल डाले हुए हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही ग्रामीणों की साफ-सफाई को लेकर समस्या बनी हुई थी उन्होंने अधिकारियों से कहीं अधिकारियों ने एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए कहा कि कस्बे में नालियों की सफाई तत्काल कराई जाए। एडीओ पंचायत सरकार की किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर लापरवाही हुई तो सीधी सीधी कार्रवाई होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button