फैजाबाद

अयोध्या में दीपोत्सव को बनाया जाएगा लोक पर्व, राम की पैड़ी पर लगाए जाएंगे 21 लाख से अधिक दीपक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में दीपोत्सव को लोक पर्व के रूप में करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए अयोध्या वासियों और साधु संतो को इससे जोड़कर जन सहभागिता बढ़ाई जाएगी। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले दीपोत्सव कार्यक्रम में ऐसे बदलाव भी किए जा रहे है, जिससे इसे और अधिक भव्य बनाया जा सके।

दरअसल, इस बार राम की पैड़ी पर 21 लाख से अधिक दीपक एक साथ जलकर नया कीर्तिमान तो बनाया ही जाएगा। साथ ही दीपोत्सव के बीच राम जन्मभूमि मंदिर और श्री राम की आकृति प्रदर्शित कर बड़ा संदेश देने की भी तैयारी है। यही नहीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय भी राम की पैड़ी पर दीपोत्सव जैसा माहौल रहे, इसके लिए अब लाइटिंग और लेजर शो एक दिन नहीं बल्कि लगातार संचालित होंगे।

यानि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में जब प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा, उस समय भी राम की पैड़ी पर दीपोत्सव जैसा माहौल दिखाई देगा।

अयोध्या के क्ड नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपोत्सव के समय लाइट एंड साउंड शो के अलावा रामायण पर आधारित लेजर शो भी होगा। मगर इस बार इसमें बड़ा बदलाव आपको देखने को मिलेगा। लाइट एंड साउंड शो के साथ लेजर शो भी विश्व स्तरीय होगा। यही नहीं अब दीपोत्सव के साथ राम की पैड़ी पर हर दिन रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाती रहेगी और राम भजन बजते रहेंगे। इसके लिए अब 5 साल के लिए स्थाई तौर पर इस तरह के संचालन की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button