अलीगढ़

अलीगढ़ में कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब, जय श्रीराम और बाबूजी अमर रहे के नारों से गूंजा स्टेडियम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जनता अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए आतुर रही और काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य नेताओं ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्टेडियम कल्याण सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को रविवार शाम को एयर एंबुलेंस से धनीपुर एयरपोर्ट पर लाया गया। अन्य दो स्टेट प्लेन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया, पौत्र संदीप सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को फूल मालाओं से सजे वाहन में अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में लाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शव वाहन के पीछे की गाड़ी में चल रहे थे। शाम करीब 5:50 बजे पार्थिव शरीर स्टेडियम में पहुंचा। वाटर प्रूफ पंडाल में पार्थिव शरीर को रखने का इंतजाम किया गया है। पार्थिव शरीर पहुंचते ही लोग जब तक सूरज चांद रहेगा, कल्याण सिंह का नाम रहेगा, कल्याण सिंह अमर रहे एवं जय श्रीराम के नारे लगे। रास्ते में भी शव वाहन पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर चहेते नेता को अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सबसे पहले कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सोमवार सुबह 9.30 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से पूर्व मुख्यमंत्री की शवयात्रा उनके पैतृक गांव मढ़ौली होती हुई बुलंदशहर जनपद के नरौरा घाट पर जाएगी, जहां अंतिम संस्कार किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button