अलीगढ़

कल्याण सिंह के निधन पर एएमयू कुलपति ने जताया शोक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रोफेसर मंसूर ने कहा है कि कल्याण सिंह ने देश के सार्वजनिक जीवन और उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह (लोकसभा सदस्य) से अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button